इतिहास

बरहमसिया ग्राम पंचायत प्रखंड मुख्यालय बिरनी से 3 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है इस पंचायत के अंतर्गत कुल 6 गाँव आते है जिसमें 6 जातियाँ निवास करती है सभी गाँव के लोग एक-दूसरे से मिल-जुल कर रहते है  एवं एक-दूसरे से आपसी सहयोग बनाए रहते है इस पंचायत में खेती के अच्छे साधन है एवं यहाँ पर खेती अच्छी होती है तथा यहाँ के लोग खुश रहते है एवं सभी पर्व मिल-जुल कर मानते है चाहे वे हिंदू त्योहार हों या फिर मुस्लिम सभी गाँव वालों में आपसी भाई-चारे की भावना रहती है

संसाधन

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रः- अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरहमसिया पंचायत के मात्र एकलौत स्वास्थ्य केन्द्र है। यहा पर डा0 कभी-कभी ही बैठते हैं, जिससे पंचायत के लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पडता है।बरहमसिया चैकः- यह चैक पर प्रत्येक दिन लोग बाजार करने आते हैं। यहां पर लगभग सारी सुविधाएं उपलब्ध है लेकिन बिजली की सुविधा का स्तर काफी गंभीर है।

शिक्षा केंद्र

इस गाँव में एक मध्य विद्यालय है। इस विद्यालय में भवन की पूरी उपलब्धता है। इस विद्यालय में कुल 450 विद्यार्थी पटन-पाटन कर रहे है। सरकार के द्वारा चलायी जा रही सारी सुभिधाएँ लागु है, जैसे- छात्रवृति योजना पिछडी जाति बच्चों के लिए, साईकिल योजना कक्षा 8 के छात्रों के लिए, मध्याह्न भोजन सभी के लिए। पंचायत के अंदर और 3 मध्य विद्यालय है।